UP Board Result : पहले प्रयागराज से निकली UPSC Topper शक्ति दुबे और अब UP Board इंटर्मीडिएट में भी प्रयागराज की महक ने मारी बाज़ी …

कार्यालय संवाददाता /25/अप्रैल/2025/

अभी कुछ दिन पहले ही UPSC सिविल सर्विस 2024 का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने UPSC परीक्षा में टॉप कर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है और अब जब UP BOARD 2025 का परिणाम चुका है तो इंटर्मीडिएट यानि 12 वीं कक्षा में टॉप करने वाली भी प्रयागराज की रहने वाली महक हैं जिन्होंने 500 में से 486 अंक लाकर हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक हासिल किए हैं। जिससे ये साफ साबित होता है की उत्तर प्रदेश में आए दिन नई नई उम्र के बच्चे अपनी काबिलियत से पूरे विश्वभर में परचम लहरा रहे हैं जिससे ये साबित होता है की आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से एक नहीं बल्कि अनेकों नई प्रतिभाएँ आगामी समय में निकलेंगी जो पूरे विश्वभर में अपनी काबिलियत के परचम लहराएंगी |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *