बुलंदशहर के तुषार सिंह ने पहले ही प्रयास में 385वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की

बुलंदशहर संवाददाता/22/अप्रैल/2025/बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि बुलंदशहर के रहने वाले तुषार सिंह ने UPSC में अपने पहले ही प्रयास में 385वीं रैंक हासिल कर बुलंदशहर को गौरवांगित महसूस कराया है और साथ ही अनेकों छात्रों की प्रेरणा भी बने हैं। 22वर्षीय तुषार ने अपनी high school परीक्षा बुलंदशहर के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और इंटरमीडिएट परीक्षा बुलंदशहर के DPS (Delhi Public School) से पूरी की आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि तुषार सिंह ने 2020 में जब अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी तब भी उन्होंने CBSE Board में 500 में से 500 अंक लेकर पूरा CBSE Board Top किया था , इसके बाद 2023 में दिल्ली के हिंदू विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी कर उन्होंने UPSC की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफल भी हुए। तुषार सिंह के पिता डॉ. ओपी सिंह एक प्रोफेसर हैं जो कि खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में लेक्चर देते हैं और उनकी मां डॉ किरण भारती बुलंदशहर के GGIC कॉलेज में प्रिंसिपल हैं, दोनों माता पिता को अपने बेटे पर गर्व है और साथ ही तुषार की माता ने ये भी कहा कि तुषार बेहद मेहनती थे और करीब 7- 8 घंटे पढ़ाई करते थे और तुषार का कठिन परिश्रम और उसकी महनत आज रंग लाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *