बुलंदशहर संवाददाता/04/11/2025/Tuesday
गांव को केवल मॉडल गांव ना कह कर मॉडल गांव बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) Bulandshahr निशा ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य तौर पर गांवों के सौंदर्यकरण, विकासशील और रोगमुक्त करने की बात कही है । साथ ही उन्होंने अपने ज्ञापन में इस बात पर ध्यान देने को भी कहा है कि गांवों को गड्ढा मुक्त, रोग मुक्त बनाया जाए उनके विकास पर कार्य किया जाए तथा बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालयों पर भी ध्यान दिया जाए।

गांवों में सोलर लाइट, बैंक सुविधाएं, पोस्ट ऑफिस जैसी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया जाए। जिला अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के ज्ञापन को प्राप्त करने के पश्चात CDO Bulandshahr द्वारा उनको आश्वासन दिया गया।
