अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती …

कार्यालय संवाददाता / 07/04/2025 /

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में स्थित भारतीय जनता पार्टी और CM योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी |समजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ अगर कोई बुरी घटना होती है तो इसके जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे क्योंकि वो ही ऐसे संगठनों के साथ खड़े हैं जो सपा सांसद को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी योजनाओं की नाकामियां छिपाने के लिए सांप्रदायिक रास्ता अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इन समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता को फैलाया जा रहा है। रामजी लाल सुमन ने बयान दिया था कि बाबर को हिंदुस्तान आने के लिए राणा सांगा ने निमंत्रित किया था तबसे वह कई संगठनों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि हिटलर के समय जर्मनी में एक फौज बनाई गई थी जो कि लोगों को धमकाने का काम करती थी। इसी तरह भाजपा ने भी एक फौज बनाई है जो कि समय-समय पर लोगों को अपमान करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *