लखनऊ संवाददाता / 07/04/2025 /
राम नवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छोटी छोटी कन्याओं के पाओं धोकर एवं उन्हे भोजन कराकर पूर्ण किया कन्या पूजन |

साथ ही राम नवमी के मौके पर अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरे नाम में ही राम का नाम है। मेरे परिवार के कई लोगों के नाम में राम है। मेरा इस मंदिर से रिश्ता आज का नहीं है। जब मैं यहां पढ़ाई करता था तब से प्रभु के दर्शन के लिए यहां आया करता था। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं अपने को मैं सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म यहीं हुआ। मेरा बाबा, पिता और भाई सबके नाम में राम का नाम है। राम की कृपा से ही मैं अयोध्या से सांसद हूं। उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।

