जम्मू-कश्मीर: महराज मालिक के बाद अब संजय सिंह पर कसा निशाना…

Jammu Kashmir correspondent/11/09/2025/Wednesday

जम्मू कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक महराज मलिक की गिरफ़्तारी के बाद अब BJP ने कसा आम आदमी पार्टी के संसद संजय सिंह पर साधा निशाना |

दरअसल उपायुक्त के आदेश पर इन्हें जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इस कदम की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और क्षेत्रीय विपक्षी दलों ने आलोचना भी की।डोडा के उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को महराज मलिक की गतिविधियों के कारण “सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हानिकारक” होने के आधार पर हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “प्रासंगिक सामग्रियों, रिपोर्टों और परिस्थितियों की जांच करने के बाद, अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ऐसी गतिविधियों के जारी रहने से जिले में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सौहार्द को ‘गंभीर खतरा’ पैदा हो सकता है।”

लेकिन अब निशाना महराज मालिक से हटकर संजय सिंह पर नज़र आता क्योंकि गुरुवार को संजय सिंह महराज मालिक की गिरफ़्तारी के खिलाफ श्रीनगर पहुंचे | लेकिन सियासी पर तो तब चढ़ गया जब जब संजय सिंह को उसी गेस्ट हाउस में नज़र बंद कर दिया गया जिस गेस्ट हाउस में वे ठहरे थे | साथ ही गेस्ट हाउस कोचरों ओर से घेर भी लिया गया |

इस पूरे मामले के बाद जैसे ही जम्मू कश्मीर के सियासी गलियारों में ये बात पता चलि तो संजय सिंह से जम्मू कश्मीर के पुर्व CM फारुख अब्दुल्लाह मिलने आए परंतु ताज्जुब की बात तो ये राही की जम्मू कश्मीर के पुर्व CM फारुख अब्दुल्ला तक को संजय सिंह से नहीं मिलने दिया गया ,ना ही उन के लिए गेट खोला गया और संजय सिंह ने इसके बाद गेट के जाल र चढ़कर ही फारुख अब्दुल्लाह से बात चीत की

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *