मथुरा : उधारी के पैसे वापस ना दे पाने पर किया अपने ही बेटे के अपहरण का नाटक, बाप बेटा पहुंचे जेल

मथुरा संवाददाता /21/04/2025/ (मथुरा ,उत्तर प्रदेश)

मथुरा में एक व्यापारी पर कर्ज के पैसे ना होने पर वापस ना लोटने के लिए बाप बेटे की मिली भगत से किया गया अपहरण का नाटक , इसलिए अपने पुत्र के झूठे अपहरण और छुड़वाने के लिय 15 लाख रुपये की फिरौती का नाटक रचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने पिता-पुत्र को राजस्थान के जयपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना इगलास स्थित पिथेर भगत निवासी नवाब सिंह ने 19 अप्रैल को जमुनापार थाने में अपने 22 वर्षीय पुत्र सोनू चौधरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुत्र को छोड़ने की एवज में बदमाशों द्वारा 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने की जानकारी दी। मामले के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी , स्वाट टीम प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी और जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *