मुंबई संवाददाता /19/अप्रैल/2025/मुंबई (महाराष्ट्र)
मुंबई में BMC द्वारा करीब 90 साल पुराना पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया जिसके बाद से जैन समाज में बेहद गुस्सा और आक्रोश भरा हुआ है ,और जैन समाज द्वारा ये निर्णय लिया गया की आज वह मौन प्रदर्शन करेंगे |जैन समुदाय की मांग है की BMC के अधिकारियों की जांच हो और उनपर सक्त से सक्त कार्यवाई हो |बुधवार को जैन समाज के मंदिर पर बुलडोजर चलाने के बाद शनिवार की सुबह से ही जैन समाज आक्रोश में है और सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश का जैन समाज बेहद नाराज़ है और इस मौके का फायदा उठाते हुए कई राजनीतिक पार्टी भी अपने हाथ बहती गंगा में धोती हुई दिखाई दे रही हैं क्यूंकी केंद्र के साथ साथ महाराष्ट्र में भी BJP की सरकार है,इसी कारण विपक्षी पार्टियां इस बात का फायदा उठाने की फिराक में नज़र आ रही हैं |

दरसल बीएमसी ने मंदिर को गिराने के संबंध में प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया था। जैन समुदाय ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी बात रखने की कोशिश की और मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही बुधवार को बीएमसी की टीम ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने TWITER पर ट्वीट करते हुए लिखा है –

