वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ ममता बनर्जी का करारा वार, कहा मैं बंगाल में इसको लागू नहीं होने दूंगी….

कार्यालय संवाददाता /10/04/2025/

पश्चिम बंगाली की CM ममता बनर्जी ने एक जैन समाज के कार्यक्रम के दौरान कहा कि वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा,और साथ ही ये भी कहा कि जबतक बंगाल में मैं हूं तब तक पश्चिम बंगाल की मुस्लिम संपत्ति की रक्षा मैं करूंगी ।
साथ ही उन्होंने कहा – ”कुछ लोग पूछते हैं कि मैं हर धर्म के स्थानों पर क्यों जाती हूं। मैं पूरी जिंदगी जाऊंगी। चाहे कोई गोली मार दे, मुझे एकता से अलग नहीं किया जा सकता। बंगाल में धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं होगा। जियो और जीने दो यही हमारा रास्ता है।

इस बयान पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता फर्जी हिंदू हैं, अपनी भाषा और आचरण से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की दुकानों पर तोड़फोड़ की गई, पुलिस पर हमला किया गया। फिर भी ममता चुप हैं। वक्फ संशोधन कानून लोकसभा-राज्यसभा से पास होने के बाद देश में लागू कर दिया गया है। इसकी संवैधानिकता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। कोर्ट इन पर सुनवाई करेगा।

CJI संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ मामलों की सुनवाई करेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 याचिकाएं ही लिस्ट की हैं। इनमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी, केरल जमीयतुल उलेमा, अंजुम कादरी, तैय्यब खान सलमानी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद फजलुर्रहीम और RJD सांसद मनोज झा की याचिकाएं शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *