22/मई/2025/गुरुवार /Thursday
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है , राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है। तो इसलिए सब और खोखले भाषण देना बंद कर दीजिए।

राहुल गांधी ने अपने twitter से ये पोस्ट जारी की है और नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे हैं की क्या 1. आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया ? 2. ट्रम्प के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी ? 3. आपका खून सिर्फ कमरों के सामने ही क्यों गरम होता है ?
ये सवाल पूछते हुए राहुल गांधी ने साथ ही ये भी लिखा की मोदी जी ने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है |
