‘बाल-शब्दावली’ पुस्तक का लोकार्पण,,,”डी०पी० यादव” रहे मुख्य अतिथि

वहीं इस भव्य कार्यक्रम का एक मजबूत पक्ष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी रहा, जिसमें देश के लगभग तीन दर्जन कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों का मन मोह लिया। गौरतलब है कि हिंदी पखवाड़ा पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पंडित साहित्य कुमार चंचल ‘साधक’ द्वारा नैतिक शिक्षा पर आधारित बाल दीक्षा से पूर्ण लिखित बाल गीत पुस्तक “बाल-शब्दावली” का लोकार्पण इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गाजियाबाद से पधारी कवित्री दीपिका वल्दिया की सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा के वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश रावत ने की जबकि कुशल संचालन भारत सरकार के पूर्व राजपत्रित अधिकारी किशोर श्रीवास्तव एवं अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं दूसरी तरफ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सांसद डी० पी० यादव तथा अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मदन चौहान ने अपने वक्तव्य में साहित्य चंचल ‘साधक’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक साहित्यिक आयोजन बताते हुए साहित्य के प्रति अद्वितीय समर्पण करार दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *