सोचिए जब एक माँ अपने बच्चे को पाल पोसकर बड़ा करती है, तो उसकी कितनी उम्मीदें होती होंगी लेकिन जब वो संतान ही अपनी मां से दूर चली जाती है अपनी माँ से बिछड़ जाती है तो कितना दुख होता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सर्रागौंदी गाँव का सामने आया है।
जिसमें एक मां और एक प्राकृतिक पेड़ के प्रति उसका अद्भुत लगाव साफ देखने को मिलता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ज़मीनी विवाद के चलते जमीन के मालिक द्वारा एक पेड़ को कटवा दिया गया।
और जब बुजुर्ग महिला को ये पता चला तो वे फूट फूट कर रोने लगी इसमें उसका दोष मात्र बताया गया था की इस बुजुर्ग महिला द्वारा 20 साल पूर्व इस पेड़ को लगाया गया और 20 साल तक इसकी देखभाल की गई। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ये सब देख नहीं पाई, प्रकृति से जुड़ा लगाव और सहन नहीं कर पाई और फूट-फूट कर रोने लगी।
जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इस मामले पर प्रदर्शन भी किया गया परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले पर प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और अगर ये सच है तो प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले पर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।