बुलंदशहर:आतंकियों से मुठभेड़ में प्रभात गौड़ शहीद जिलावासियों ने दी ..श्रद्धांजलि…

बुलंदशहर संवाददाता/10/09/2025/बुधवार

बुलंदशहर के एक और रणबांकुरे शहीद प्रभात गौड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपने परिवार गॉव और जिले का नाम अमर कर दिया |

आज शहीद प्रभात गौड़ को उनके पैतृक गाँव आनंदगड़ी थाना नरसेना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जनपद के हजारों लोगों सहित जिलाधिकारी बुलंदशहर श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह अपने प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहकर अंतिम बिदाई दी !

,,इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों और संगठनों के अनेक जनप्रतिनिधियों ने शहीद प्रभात गौड़ को गमगीन आँखों से नमन किया ,अंतिम बिदाई दी !

शहीद प्रभात गौड़ 27 साल पहले सेना में भरती हुए थे और वे एक पैरा कमांडो थे ,,शहीद इस वक्त जम्मू-कश्मीर के कुलगाँव में तैनात थे |

बीते सोमवार को आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वे गंभीर घायल होकर बाद में वे मौत की नींद सो गए |

शहीद प्रभात का पार्थिव शरीर आज उनके गृह जनपद बुलंदशहर में उनके पैतृक गाँव आनंदगड़ी पहुँचा | शहीद प्रभात गौड़ अपने पीछे अपना बेटा एक बेटी ,पत्नी और बुजुर्ग पिता को छोड़ गए हैं ! world headline

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *