कार्यालय संवाददाता /24/05/2025/शनिवार /SATURDAY
आप सबको याद होगा के ”CORONA VIRUS” जिसने पहले भी पूरे देश में हाहाकार मचा दिया था ,और अब एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक देदी है और कुछ देशों में तो इसने काफी तेज़ी भी पकड़ ली है हालांकि अभी तक DOCTORS द्वारा ये पुष्टि नहीं की गयी है की COVID का ये वैरियंट (जिसे हम JN1 के नाम से जानते हैं) इतना खतरनाक है जितना की covid-19 था लेकिन ये वायरस उन लोगों को अपनी गिरफ्त में जल्दी लेता है ,जिनकी imunity power कमज़ोर होती है इसलिए इस वायरस से इतना घबराने की जरूरत नहीं है अगर हम सारे प्रकोशन लेते हैं और सभी सावधानियाँ ध्यान में रखते हैं जैसे – समय-समय पर हाथ धोना ,घर से निकलते समय मास्क का उपयोग करना ,सेनीटाइज़र साथ में रखना और अपनी इम्यूनिटी पावर को सही रखना /बढ़ाना |
कोरोना वायरस ने भारत के इन राज्यों में इतने लोगों को अपनी चपेट में लिया ➡️➡️हरियाणा-4 , राजस्थान-2 , दिल्ली-5 , सिक्किम-1 , गुजरात-15 , महाराष्ट्र-56 , कर्नाटक-16 , केरला-182 , पुंडीचेरी-12 , तमिलनाडु-66 , ओडीशा-1 , वेस्ट बंगाल-1 , बैंगलुरु- 9 महीने का एक छोटा बच्चा भी COVID से संक्रमित मिल |
साथ ही कोरोना की नई लहर को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों में GUIDELINE जारी की है की सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन ,वैक्सीन ,दवाइयाँ ,बैड और बाकी सभी महत्वपूर्ण चीजों की पर्याप्त व्यवस्था रखें जिससे अगर आगामी समय में भारत को एक बार फिर एसी स्थिति का सामना करना पड़ जाए तो हम किसी भी महामारी से जल्द लड़कर उससे जल्दी बाहर आ सकें |
भारत के अलावा हम अगर अन्य देशों की बात करें तो Singapore, Hong Kong ,China, Thailand जैसे देशों में काफी केस सामने आए हैं और कुछ देशों में अब तक कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गयी है तो इसलिए सभी देशों में अब ध्यान से सावधानीयां बरती जा रही है |
