फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में एक बड़ा विस्फोट हादसा हुआ है, ये विस्फोट इतना बड़ा और भयंकर बताया जा रहा है कि इसकी आवाज़ किलोमीटर तक सुनाई गई ये हादसा इतना भयानक था जिसमें लाइब्रेरी के गेट और खिड़कियों के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए।
फिलहाल की ताज़ा जानकारी के अनुसार। बताया जा रहा है की इस विस्फोट में 5 से 10 लोग गंभीर घायल हुए हैं जिनमें कुछ छात्र भी शामिल हैं एवं अब तक डॉक्टरों द्वारा 2 लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।
CMO डॉ अवनींद्र कुमार के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल में लाए गए लोगों में से कुछ गंभीर छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया है साथ ही 2 लोगों की मृत्यु की पुष्टि भी CMO द्वारा ही की गई है।
आपको फिर बता दें कि ये विस्फोट हादसा बहुत ही भयानक तरीके से हुआ है जिसमें आसपास के लोगों का तो ये भी कहना है कि ये विस्फोट इतना भयानक था कि इसके कारण 50 मीटर तक दूर खड़ी बाइक और स्कूटी भी उछलकर अलग जा गिरी।
विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है परंतु घटना के बाद से ही पुलिस बल और प्रशासन के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर इस घटना का कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं।