कार्यालय संवाददाता /27/05/2025/मंगलवार
पंचकूला में सोमवार रात कर्ज के बोझ तले दब के एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली। मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी रीना, मां विमला, पिता देशराज, बेटा हार्दिक, बेटी डेलसी, ध्रुविता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार देहरादून का रहने वाला था , और बच्चे चंडीगढ़ में रहते थे। मृतक हार्दिक सरकारी स्कूल में का स्टूडेंट था। सरकारी मॉडल स्कूल के टीचर मुकेश ने बताया कि 28 अप्रैल को हार्दिक मित्तल का उनके स्कूल में एडमिशन हुआ था। इस दौरान बच्चों के माता-पिता से भी एडमिशन को लेकर बात हुई थी। वह किसी तरीके से तनाव में नहीं लगे हर बात का उन्होंने शांति से जवाब दिया ।

पंचकूला पुलिस के सीनियर डीसीपी अमित ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। डॉक्टरों के बोर्ड से सभी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस मामले को कई एंगल से जांच कर रही है। मृतकों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। परिवार के पुराने इतिहास को भी जांचा जा रहा है । फोरेंसिक टीम गाड़ी से मिले सामान की जांच कर रही है।

पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हैं, एक कार के डैशबोर्ड पर और दूसरा सामान के अंदर से । उन्होंने कहा कि मृतकों के बैंक अकाउंट की डिटेल भी निकलवाई जा रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग को भी जांचा जाएगा ।

