संपादकीय/20/09/2025/शनिवार/SATURDAY
संविधान बचाने के लिए,,राहुल गांधी ने युवाओं का आवाहन क्या किया,, तमाम bjp डर से घिघियाने लगी,,,इतना डर क्यों रही है सरकार ,, क्या युवाओं को संविधान की जानकारी के बारे में जागृत करना और संविधान को बचाने के लिए युवाओं को उनकीसंवैधानिक कर्त्तव्य पालना का पाठ पढ़ना कोई अपराध है ? जी नहीं कोई अपराध नहीं है, मगर वो बीजेपी जो बीते ग्यारह साल की सत्ता में हर दिन संविधान को ध्वस्त करती रही है,, उसे ये कैसे पच सकता है कि इस देश में संविधान को बचाने के लिए एक ऐसा वर्ग उठ खड़ा हो जो आज देश की आबादी का करीब 77% हो,, इतनी बड़ी संख्या वाला वर्ग अगर जाग गया तो अपने संवैधानिक अधिकार मांगेगा।
जबकि वो सब अधिकार बीजेपी सरकार या तो तबाह कर चुकी है या अपने कारपोरेट मित्रों को थमा चुकी, अगर जैनजी यानी वो युवा जिसकी आयु आज 15 से 32 साल अगर वो अपनी शिक्षा, चिकित्सा रोजगार न्याय, रोटी कपड़ा मकान और अधिकारों की सुविधा देखने समझने लगा तो फिर मोदी और उनकी सरकार का क्या होगा?
ग्यारह साल में मात्र ,gst या नोट बंदी ही नहीं हुई,, बल्कि सैकड़ों भर्ती, परीक्षा, कैंसिल हुई, रेलवे हो पुलिस हो सेना हो,ssc हो, शिक्षा हो पेपर लीक हर बार देखी गई। सेना में अग्निवीर बनने लगे, लाखों सरकारी स्कूल बंद किए गए, नोकरी खत्म हुई, सरकार की गलत नीतियों के कारण विदेशों से भारतीयों को और स्टूडेंट्स को वापिस भेजा जा रहा है। मोदी सरकार को डर है अगर राहुल ने युवा वर्ग को जगा दिया तो उसके पार्टी झंडे कौन उठाएगा?
लेकिन ये इतना आसान भी नहीं, क्योंकि पहले जो युवा अपना खाली समय खेल, राजनीतिक अध्यन, सांस्कृतिक आयोजनों, साहित्य पढ़ने में व्यतीत करता था आज वो मोबाइल पर रील बना कर, तिरंगा यात्रा कर 200रुपए में रैली में जाना सीख गया है। ,, मगर
अगर इसी युवा वर्ग के मोबाइल पर कोई एक मेसेज भी वायरल होकर उसको उसके संवैधानिक अधिकार समझने में कामयाब हो गया तो,,,,,, तो फिर मोदी सरकार हो या अन्य कोई दल की सरकार या नेता,,,,को हवाई अड्डे तक पहुंचने के लाले पड़ सकते हैं। मगर बीजेपी का डर ये नहीं है। Bjp आज राहुल गांधी के बयान से नहीं,, अपनी गलत नीतियों , कॉर्पोरेट प्रेम और अपने कुकर्मों से सहम रही है।
चक्रपाणि चक्र
संपादक
World headline 8218713203
Post Views: 778