बिहार संवाददाता /21/मई/2025/
आप सबको याद होगा की कुछ ही समय पहले दिल्ली चुनाव होके चुके हैं ,और आपको ये भी पता होगा की दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है जिसके बाद दिल्ली की CM की कुर्सी पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी का कब्जा है | दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान BJP का वादा था की विजय होने के बाद दिल्ली की सभी महिलाओं के Account में हर महिना 2500 रूपए डाले जाएंगे लेकिन ये वादा भी एक जुमला बन कर ही रह गया और दिल्ली की महिलाओं को हर महिना 2500 रूपए मिलने का सपना सपना ही रह गया |
अब जैसा की आप जानते हैं की आगामी समय में बिहार चुनाव नज़दीक हैं और बिहार चुनाव में जीत हासिल करने के लिये सभी राजनीतिक पार्टियां एडी छोटी का ज़ोर लगा रही हैं वही साथ साथ वादों के नए नए पुलिंदे बांधती हुई भी दिखती हैं और इसी बीच हलहीमैन काँग्रेस पार्टी ने भी बड़ा एलन कर दिया है की अगर बिहार चुनाव में CONGRESS की जीत होती है तो बिहार की हर महिला के ACCOUNT में ”मई बहन मान योजना”के अंतर्गत हर महिना 2500 रुपए देने की गारंटी दी है , और साथ ही कहा है की –
”हम महिलाओं की आर्थिक सफलता के लिए तत्पर हैं। इसी के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर, हम प्रदेश की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इस योजना का नाम ‘माई बहिन मान योजना’ होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसी योजना पहले से ही चल रही है। ऐसी योजना कर्नाटक में सबसे पहले शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी यह सुचारू रूप से जारी है। पिछले चुनाव में BJP ने बिहार की जनता से ऐसा ही वादा किया था, लेकिन जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने इसे लागू करने से मना कर दिया। लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। जैसा कि आप कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में देख सकते हैं। हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं”
हालांकि जैसा की काँग्रेस ने कहा की उन्होंने अपने और भी अन्य राज्यों में ये योजना लागू की है और इसका फायदा भी वहाँ की महिलाएं उठा राही हैं परंतु बिहार के चुनाव में देखने से ये नज़र आ रहा है की इस बार चुनाव के दौरान टकराव ज्यादा है .., तो अब जीत किसकी होगी ? कौन बनेगा बिहार का अगला CM ? और कौन करेगा अपने वादे पूरे ? ये तो आगे पता चल ही जाएगा |
