संपादकीय/13/09/2025 शनिवार(SATURDAY)
अकसर लोगों को जब भी मौका मिलता है, खुद को श्रेष्ठ बताने का कोई मौका नहीं चूकते,, एक मुहावरा भी है तेरी कमीज गंदी,मेरी कमीज़ चमकदार,,।
भारत में वर्तमान सत्ता प्रमुख जब कभी मौका मिलता है खुद को नेहरू जी तुलना करना नहीं भूलते,ये बात अलग है कि जब भी उन्होंने नेहरू जी को कमतर आंकने की हिमाकत की तभी कोई न कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आ जाता है कि उनको मौन होना पड़ जाता है। करीब तीन साल से भारत का मणिपुर जल रहा था,, आज प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यकाल पर लगा मणिपुर ना जाने का दाग कम से कम धो दिया,, सच पूछिए तो मोदी जी ने संवैधानिक मर्यादा पर लगा दाग भी धो दिया है।
मणिपुर जहां की घटनाओं ने 1947के काले अध्याय को पुनः दोहराया है,, भारतीय लोकतंत्र की भद्दी तस्वीरों को उकेरा है, आजादी के बाद ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिल सकता।
ये दौर कथित यशस्वी नरेंद्र मोदी जी का दौर है। आज मणिपुर को फिर से संवारने की जरूरत है मगर इस का हल खोजना है तो नरेंद्र मोदी सरकार को नेहरू सरकार से कुछ तो सीखना पड़ेगा ही,, क्योंकि 1947 में जब देश मुस्लिम हिंदुओं के दंगों को झेल रहा था,, मंदिरों में गाय काट कर फेंकी जा रही थीं और मस्जिदों में सूअर कट कर फेंके जा रहे थे,, तब एक देश के निर्माण की नींव रखने का कार्य भी आरंभ हुआ था।
1950 में संविधान के बाद जब पहला चुनाव हुआ सच में आजाद भारत की नींव तभी पड़ी, वो अभाव ग्रस्त भारत जिसमें ना व्यापारिक क्षमता थी ना औद्योगिक, कृषि भी अधिकतर बंजर थीं,, तंगहाली में एक विशाल देश का निर्माण कोई छोटी चुनौती नहीं थी Manipur भी आज लगभग उसी हाल में है।
आज नरेंद्र मोदी को खुद के अस्तित्व को साबित करने का मौका है कि वे किस कुशलता से, मणिपुर को व्यवस्थित करते हैं, और एक बार खुद को नेहरू जी से आगे और बेहतर राष्ट्र संचालक साबित कर पाते हैं। वे ऐसा कर पाएंगे? संविधान की कमीज़ पर लगे दाग धो पाएंगे? ये देखना होगा।
मगर देश के सभी राजनेताओं, उद्योगपतियों, समाज सेवकों और पत्रकारों से अपेक्षा जरूर रहेगी कि वे अपनी कमीज़ और चेहरे के दाग धोते वक्त संविधान की कमीज़ और उसके चरित्र को भी साफ रखें।
संपादक
चक्रपाणि चक्र 8218713203
Post Views: 483